बांसी: नगर पालिका अध्यक्ष ने की ‘स्व-गणना’ अभियान की शुरुआत; 21 मई तक ऑनलाइन डेटा दर्ज कर सकेंगे नागरिक

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत सरकार द्वारा आयोजित आगामी जनगणना 2027 के मद्देनजर गुरुवार को नगर पालिका परिषद बांसी में ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत सरकार द्वारा आयोजित आगामी जनगणना 2027 के मद्देनजर गुरुवार को नगर पालिका परिषद बांसी में ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में तकनीक का उपयोग करते हुए डिजिटल जनगणना की दिशा में कदम बढ़ाए गए।

नपा अध्यक्ष और अधिकारियों ने खुद भरा विवरण

अभियान की शुरुआत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा, अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी, अधिशासी अधिकारी (EO) जयप्रकाश यादव और बड़े बाबू जमील अहमद ने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी स्व-गणना स्वयं पूर्ण की। पोर्टल पर विवरण दर्ज करने के बाद अधिकारियों ने अपनी डिजिटल आईडी प्राप्त की।

7 से 21 मई तक चलेगा विशेष अभियान

नगर पालिका प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार

स्व-गणना का यह विशेष चरण 07 मई से प्रारंभ होकर 21 मई 2026 तक चलेगा।

इस दौरान बांसी नगर के नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने और अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में प्रगणकों के काम को आसान बनाएगी।

विकास का आधार है जनगणना: इदरीश पटवारी

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा, “जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का मुख्य आधार होती है। तकनीक के इस दौर में स्व-गणना की सुविधा नागरिकों के लिए समय बचाने वाली और बेहद सरल है।”

जनता से प्रशासन की अपील

अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने बांसी की क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी जागरूक नागरिक निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 को सकुशल और त्रुटिरहित संपन्न कराने में नागरिक प्रशासन का सहयोग करें।

 

Voice Of News 24