महराजगंज: एसएसबी और आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ट्रक से 327 किलो अवैध गांजा बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

बरगदवा

महराजगंज जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को रविवार तड़के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को रविवार तड़के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बरगदवा थाना क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया ट्रक

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 26 अप्रैलकी सुबह लगभग 3:50 बजे की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर संयुक्त टीम ने चकरार एसएसबी रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक (HR38W1261) को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर से 21 पैकेटों में छिपाकर रखा गया कुल 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 15 से 16 किलोग्राम के बीच है।

बिहार का रहने वाला है तस्कर

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रंजीत गिरि (37 वर्ष), पुत्र राधेश्याम गिरी के रूप में हुई है। वह बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के थाना गोपालपुर अंतर्गत घोघा कबलेशवा का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से गांजे के अलावा:

एक मोबाइल फोन,एक पर्स और ₹260 नकद,तस्करी में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है।

विधिक कार्रवाई और पुलिस का बयान

इस मामले में थाना बरगदवा में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 030/2026, धारा 8/20/23 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। इस बड़ी कामयाबी में एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन नदी के पास आज रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

Voice Of News 24