महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गड़ौरा बाजार से गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कड़े रुख और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

ठूठीबारी पुलिस टीम को अज शनिवार को दोपहर करीब 12:25 बजे मुखबिर के जरिए अभियुक्त की लोकेशन मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गड़ौरा बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त नीरज राजभर (उम्र 18 वर्ष) को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त पर ठूठीबारी थाने में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था

मुकदमा संख्या: 33/26 धाराएं: 137(2)/65(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act)गोरखपुर का रहने वाला है अभियुक्त

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नीरज राजभर मूल रूप से जनपद गोरखपुर के थाना चौरी-चौरा अंतर्गत बाल खुर्द (वार्ड नंबर 06, रानी लक्ष्मीबाई) का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं।

ठूठीबारी पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय महाराजगंज के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। जनपद पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.