बलरामपुर :उतरौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उतरौला

बलरामपुर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने, अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटनाक्रम के अनुसार, 23 अप्रैल को एक व्यक्ति ने कोतवाली उतरौला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 055/2026 धारा 87 (BNS) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की।

लखनऊ से बरामद हुई पीड़िता, आरोपी का नाम आया सामने

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल 2026 को पीड़िता को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान आरोपी अली रजा उर्फ अल्ताफ का नाम प्रकाश में आया। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में गंभीर धाराओं की वृद्धि की

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम: धारा 3/5

भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 64(1) (दुष्कर्म)

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने जाल बिछाया। उपनिरीक्षक अनिल कुमार और हेड कांस्टेबल विनोद यादव की टीम ने आरोपी अली रजा उर्फ अल्ताफ (निवासी मोहल्ला रफीनगर, उतरौला) को गिरफ्तार कर लिया।

भेजा गया जेल

गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.