महराजगंज: युवक को कुचलकर भाग रही तेज रफ्तार कार पकड़ी गई, परिजनों ने पीछा कर पुलिस के हवाले किया

फरेंदा

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। युवक को टक्कर मारकर भाग रही KIA कार (नंबर UP 65 EU 0751) को मृतक के परिजनों ने बहादुरी दिखाते हुए रनियापुर के पास से पकड़ लिया और पुरंदरपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम शैल्दह उर्फ कवल्दह निवासी नीरज यादव पुत्र शुभ नाथ यादव ट्रैक्टर लेकर फरेंदा की तरफ आ रहे थे। बाजारडीह के पास अचानक उनका ट्रैक्टर खराब हो गया। नीरज ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर जैसे ही पैदल सड़क पार करने लगे, तभी सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार KIA कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद नीरज बुरी तरह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग तुरंत नीरज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा पहुंचे। यहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने रनियापुर के पास कार को दबोचा

दुर्घटना के बाद कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी। परिजनों ने भाग रही कार का पीछा किया और उसे रनियापुर के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद कार को तत्काल पुरंदरपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर एक परिवार का चिराग बुझा दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.