औरैया
औरैया जनपद कको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी ताजा प्रशासनिक स्थानांतरण सूची में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ब्रजेश कुमार को औरैया जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद कको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी ताजा प्रशासनिक स्थानांतरण सूची में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ब्रजेश कुमार को औरैया जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। ब्रजेश कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे।
सचिवालय से सीधे फील्ड की जिम्मेदारी
आईएएस ब्रजेश कुमार का मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पद से औरैया के डीएम के रूप में स्थानांतरण काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में लंबे समय तक कार्य करने के कारण उन्हें सरकार की प्राथमिकताओं और योजनाओं की गहरी समझ है। अब औरैया जिले की कमान संभालते हुए वे शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देंगे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने देर रात 40 IAS अफसरों के किए तबादले, 15 जिलों के बदले गए DMhttps://t.co/gsRqvPveDc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 20, 2026























