निघासन
लखीमपुर खीरी जमनपद के पढुवा थाना क्षेत्र के ग्राम दरेरी में रविवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व समाज की ओर से भव्य बाइक रैली और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जमनपद के पढुवा थाना क्षेत्र के ग्राम दरेरी में रविवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व समाज की ओर से भव्य बाइक रैली और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बना, जहाँ सैकड़ों की संख्या में सनातनी भाइयों ने केसरिया साफा पहनकर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया।
दुर्गा माता मंदिर से हुआ भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत दरेरी गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। पूजा के उपरांत ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
विशाल मार्ग से गुजरी शोभायात्रा
सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ निकली यह रैली दरेरी गांव से आरंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरी।
दरेरी से हथियाबोझ और राजपुर।
राजपुर से रतनगंज, पढुवा और ढखेरवा चौराहा।
ढखेरवा से रकेहटी होते हुए यह रैली निघासन चौराहे पर जाकर संपन्न हुई।
गौरव पथ पर भ्रमण के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं की टोली पूरे रास्ते “जय परशुराम” और जय श्री राम के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान करती रही। मंदिर परिसर में कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
धार्मिक उल्लास के इस अवसर पर मोहित मिश्रा, कमलेश दीक्षित, बच्चालाल पुरी,अनुज मिश्रा, राजेश दुबे, विशाल मिश्रा,विपिन पांडेय और ललित मिश्रा मुख्य रूप से लोग शामिल रहे।
इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में भक्तगण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस आयोजन ने क्षेत्र में एकता और सनातनी गौरव का संदेश दिया।
इस वारदात ने पूरे पिपराखल्ली और बरगदवा गांव में मातम और आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है।
महराजगंज: अमजद अली हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेलhttps://t.co/cpQj3lgCrU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 19, 2026






















