नगीना: कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जुलूस

बिजनौर

बिजनौर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज नगीना देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज नगीना देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए थाना नगीना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। किसी भी प्रकार के तनाव की स्थिति को रोकने के लिए एसआई सुक्रमपाल राणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

जुलूस के दौरान सुरक्षा का आलम यह था कि थाना इंचार्ज स्वयं पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च करते नजर आए। पुलिस प्रशासन ने हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा साहब के जन्मदिन की खुशी में हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया।

जुलूस की सबसे खास बात यहाँ देखने को मिली हिंदू-मुस्लिम एकता, जहाँ दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर प्रेम और सद्भाव का परिचय दिया। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। कड़ी निगरानी और मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस के सफल समापन के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 


Voice Of News 24