बुलंदशहर
बुलंदशहर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
संबोधन में जिलाधिकारी ने बाबा साहेब द्वारा राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समानता के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके महान आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जहरीले जीव के काटने से छात्रा की मौत, प्रशासन में हड़कंपhttps://t.co/AsK7DefRJX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 14, 2026






















