बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद आज मंगलवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद आज मंगलवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक और वरिष्ठ सपा नेता होशियार सिंह के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सपा कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
बाबा साहब को पुष्पांजलि और संकल्प कार्यक्रम में गाजियाबाद से आए प्रसिद्ध समाजसेवी गौरव बंसल और सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान समाज के शोषित और वंचित वर्गों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक होशियार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारा सत्ता में बैठे लोगों की नींद उड़ा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता वंचितों के हक की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
दोहरी खुशी: होशियार सिंह का जन्मदिन भी मनाया 14 अप्रैल का दिन पूर्व विधायक होशियार सिंह के लिए दोहरी खुशी लेकर आया, क्योंकि इसी दिन उनका जन्मदिन भी था। समाजसेवी गौरव बंसल ने उन्हें फूल-माला पहनाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
हनुमान चालीसा के पाठ से की दिन की शुरुआत समाजसेवी गौरव बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने दिन की शुरुआत नगर के पुख्ता बाजार स्थित छतरी वाला कुआं पर विराजमान हनुमान जी को विधि-विधान से चोला चढ़ाकर और हनुमान चालीसा का पाठ कर की। इसके पश्चात वे अपने पैतृक आवास से पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जयंती समारोह और जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जहरीले जीव के काटने से छात्रा की मौत, प्रशासन में हड़कंपhttps://t.co/AsK7DefRJX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 14, 2026























