सहारनपुर: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की बड़ी सौगात, आज प्रधानमंत्री करेंगे भव्य लोकार्पण

सहारनपुर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास को नई गति देने के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास को नई गति देने के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी सिमट जाएगी और यात्री मात्र ढाई घंटे में अपना सफर तय कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे देहरादून पहुंचेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पीएम मोदी खुद एक्सप्रेस-वे पर सफर कर इसकी गुणवत्ता और सुविधाओं का जायजा लेंगे। सहारनपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

जसवंत ग्राउंड में होगा भव्य समारोह

सहारनपुर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री वापस देहरादून लौटेंगे, जहाँ जसवंत ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह के माध्यम से इस एक्सप्रेस-वे का आधिकारिक लोकार्पण किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे। एक्सप्रेस-वे के खुलने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास के नए द्वार भी खुलेंगे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की लागत, खासियत और फायदे के बारे में भी जानिए

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की लागत 12 से 13 हजार करोड़ रुपये है. यह यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को नया आयाम देगा. इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात लगभग 12 से 14 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर है, जो विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन का बेहतरीन उदाहरण है. साथ ही 340 मीटर लंबी डाट काली सुरंग भी इस परियोजना के आकर्षण का केंद्र है.. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय घटेगा. इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे.


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.