सिद्धार्थनगर: डीआईजी बस्ती ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण द्वितीय चरण)के अंतर्गत आज शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन ने मुख्य रूप से प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग किया।

डीआईजी संजीव त्यागी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में तकनीक की सुविधाओं के साथ साइबर अपराध की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे गंभीर अपराधों से बचने के गुर सिखाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी कभी किसी अनजान के साथ साझा न करें।

महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1930 साइबर अपराध, 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 आपातकालीन सेवा और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हर थाने में स्थापित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ महिलाओं की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पाण्डेय सहित कॉलेज प्रबंधन व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24