मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले नरौरा के भीकम सिंह, सामाजिक व धार्मिक विषयों पर हुई चर्चा

लखनऊ/नरौरा

बुलंदशहर जनपद के नरौरा निवासी और महाकाल के अनन्य भक्त भीकम सिंह ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नरौरा निवासी और महाकाल के अनन्य भक्त भीकम सिंह ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष मुलाकात के दौरान उनके साथ उज्जैन के वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध राष्ट्रीय संत बाल योगी उमेश नाथ महाराज भी मौजूद रहे।

महाकाल की छवि की भेंट

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस वार्ता के दौरान भीकम सिंह ने मुख्यमंत्री को बाबा महाकाल की एक भव्य तस्वीर भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने अत्यंत श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के सामाजिक और धार्मिक परिदृश्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

क्षेत्र के लिए गर्व का विषय

लंबे समय से समाजसेवा और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भीकम सिंह का प्रदेश के मुखिया से इस प्रकार मिलना नरौरा क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है। संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति ने इस भेंट को और भी विशिष्ट बना दिया।

स्थानीय लोगों में उत्साह

स्थानीय नागरिकों ने भीकम सिंह की इस पहल की सराहना की है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस मुलाकात के माध्यम से भविष्य में नरौरा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन स्तर पर और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.