परतावल/महराजगंज
उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आज मंगलवार को विकास खंड परतावल अंतर्गत न्याय पंचायत बसवार में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आज मंगलवार को विकास खंड परतावल अंतर्गत न्याय पंचायत बसवार में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा चंद्रौली से शुरू हुई इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) परतावल मुसाफिर सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति अलख जगाना और परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना रहा। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां लेकर आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे और पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। जनसंपर्क के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों का स्कूल में पंजीकरण कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।

जागरूकता अभियान के दौरान न्याय पंचायत बसवार के समस्त अध्यापक गण ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि क्षेत्र में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर जाकर सर्वे और नामांकन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में एआरपी रविंद्र कुमार शर्मा, नोडल शिक्षक संकुल वंदना त्रिपाठी, उत्तम सिंह, संजय जायसवाल, कमर फातिमा, प्रशंसा सिंह, शरीफन नजर, नीतू सिंह, मेराज, मुकेश, राजकुमार, बृजेंद्र श्रीवास्तव, नंद गोपाल, उर्मिला और नीलम सहित भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।
यूपी में आज 50 जिलों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, राजधानी लखनऊ में मौसम सुहावना, सहारनपुर में बूंदाबांदी शुरू
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 7, 2026






















