बागपत
बागपत उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार, 7 अप्रैल को छपरौली पुलिस ने व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बागपत उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार, 7 अप्रैल को छपरौली पुलिस ने व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कस्बा छपरौली के सार्वजनिक स्थानों और मुख्य मार्गों पर पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्हें आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कानूनी अधिकारों के प्रति किया सजग
महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने बताया कि थाने में विशेष ‘मिशन शक्ति केंद्र’ स्थापित किया गया है, जहाँ महिलाएँ बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यहाँ उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।
संवाद से बढ़ा आत्मविश्वास
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे। पुलिस अधिकारियों ने इन जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान किया और अपील की कि किसी भी अप्रिय घटना या असुरक्षा की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस का सहयोग लें। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं में सुरक्षा के प्रति एक नया आत्मविश्वास देखा गया।
यूपी में आज 50 जिलों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, राजधानी लखनऊ में मौसम सुहावना, सहारनपुर में बूंदाबांदी शुरू
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 7, 2026























