सिद्धार्थनगर: बांसी के डहर ताल में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, प्रतापपुर मोहल्ले का रहने वाला था मृतक

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका परिषद बांसी अंतर्गत पटेल नगर वार्ड स्थित डहर ताल में आज मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका परिषद बांसी अंतर्गत पटेल नगर वार्ड स्थित डहर ताल में आज मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ ताल में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की अकाल मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान विष्णु प्रसाद पुत्र राम आसरे, निवासी प्रतापपुर मोहल्ला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने डहर ताल के पानी में एक व्यक्ति को डूबा हुआ देखा। शव दिखने की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाते हुए घटना की जानकारी कोतवाली बांसी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। स्थानीय गोताखोरों और नाव की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को ताल के गहरे पानी से बाहर निकाला। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिंका देवी ने पुलिस को इस दुखद घटना के संबंध में लिखित सूचना दी है।

कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पानी में डूबने से हुई मौत का प्रतीत होता है फिर भी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विष्णु प्रसाद की असामयिक मृत्यु से प्रतापपुर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.