पलिया बार चुनाव: अफसर अली ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी, जीवन प्रकाश को 2 वोट से हराया

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कड़े और रोमांचक मुकाबले में अफसर अली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीवन प्रकाश मेनरो को मात्र दो वोटों के सूक्ष्म अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

त्रिकोणीय मुकाबले में दिखा उत्साह

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए अफसर अली, श्रीश चंद्र द्विवेदी और जीवन प्रकाश मनरो के बीच त्रिकोणीय संघर्ष था। एसोसिएशन के कुल 133 मतदाताओं में से 129 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तक मतदान की गति धीमी रही, लेकिन बाद में मतदाताओं के भारी उत्साह के कारण चुनाव ने गति पकड़ी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ये रहे अन्य पदों के विजेता
अध्यक्ष पद के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नतीजे घोषित किए गए:

महामंत्री: सतीश कुमार सिंह

उपाध्यक्ष: कमलेश कुमार

कोषाध्यक्ष: मनोज राठौर

पुस्तकालय अध्यक्ष: बसंत कुमार प्रजापति

संयुक्त मंत्री: परविन्दर भार्गव

गवर्निंग काउंसिल: अमीर हुसेन

निर्विरोध निर्वाचन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मराज शाक्य को एकमात्र नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा, गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ) के लिए एहसान हुसैन, कमल इदरीसी, मिफ्उताउद्दीन, धर्मराज शाक्य और अंकेक्षक पद पर उमेश कुमार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अधिवक्ता समाज ने बधाई दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.