महराजगंज: नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का कड़ा रुख, ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी कार्यभार संभालते ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी कार्यभार संभालते ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देते हुए एसपी ने ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

थानाध्यक्ष पर उच्चाधिकारियों को समय से सूचना न देने, महत्वपूर्ण घटना के तथ्यों को छिपाने और राजकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप है। पुलिस अधीक्षक की इस औचक और सख्त कार्यवाही से महकमे में हड़कंप मच गया है।

शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में पुलिसिंग की गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी या थाना प्रभारी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन पाया गया या अनुशासनहीनता की, तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.