महराजगंज: जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदली, डीजे का कनेक्शन जोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नाथनगर में रविवार की शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नाथनगर में रविवार की शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। अपने चचेरी बहन के जन्मदिन समारोह की तैयारियों में जुटे 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, नाथनगर निवासी शनि 18)पुत्र वीरेंद्र रविवार शाम करीब 7 बजे अपने चाचा की बेटी के जन्मदिन कार्यक्रम के लिए डीजे की व्यवस्था कर रहा था। बिजली का केबल जोड़ते समय उसका संपर्क अचानक पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से हो गया। करंट की चपेट में आते ही शनि बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक शनि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के समय उसके पिता बेंगलुरु में थे, जो सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए। घर पर मौजूद मां रीता देवी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने खुशियों वाले घर को गहरे सन्नाटे और मातम में बदल दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.