लखनऊ पुलिस की नांगल में बड़ी कार्रवाई: अटैची चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी अफजाल गिरफ्तार

बिजनौर

बिजनौर जनपद के लखनऊ की चारबाग पुलिस ने बिजनौर के नांगल क्षेत्र में दबिश देकर एक अंतर्जनपदीय अटैची चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के लखनऊ की चारबाग पुलिस ने बिजनौर के नांगल क्षेत्र में दबिश देकर एक अंतर्जनपदीय अटैची चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्राम दहीरपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के हिस्ट्रीशीटर सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

चारबाग की वारदात से जुड़े तार

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के चारबाग थाना क्षेत्र में एक परिवार के साथ ऑटो में सफर के दौरान लाखों रुपये के जेवरात से भरी अटैची चोरी हो गई थी। सर्विलांस और जांच के आधार पर लखनऊ पुलिस की टीम सीनियर उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में नांगल पहुँची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दहीरपुर में दी गई दबिश के दौरान पुलिस ने अफजाल को धर दबोचा।

ऑटो चालक की मिलीभगत से होती थी चोरी

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बड़े शहरों में ऑटो चालकों के साथ साठगांठ कर यात्रियों को निशाना बनाता था। लखनऊ की घटना में भी ऑटो चालक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। यह गिरोह चलती गाड़ी या भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ी सफाई से अटैची तोड़कर कीमती सामान पार करने में माहिर है।

हिस्ट्रीशीटर फरार, पुलिस की तलाश जारी

नांगल थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अफजाल से पूछताछ कर चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरोह का एक मुख्य सदस्य हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.