पूर्व सांसद पर हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, माफियाओं पर ‘गैंगस्टर’ लगाने की मांग

बिजनौर

बिजनौर जनपद के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह पर हुए कथित हमले और अभद्रता के विरोध में मंगलवार को बिजनौर की सड़कों पर भारी आक्रोश देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह पर हुए कथित हमले और अभद्रता के विरोध में मंगलवार को बिजनौर की सड़कों पर भारी आक्रोश देखने को मिला। भाजपा किसान संघ सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने ‘खालिद बंधु प्रकरण’ को लेकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीते माफिया तत्वों द्वारा राजा भारतेंद्र सिंह के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि उन पर जानलेवा हमला भी किया गया। संगठनों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में शामिल लोग क्षेत्र में जमीन कब्जाने, अवैध खनन और लकड़ी कटान जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रशासन इन आरोपियों पर तत्काल ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत कार्रवाई करे।

आंदोलन की चेतावनी

संगठनों ने कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इस मामले में की जा रही टिप्पणियों पर भी कड़ा एतराज जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से सचिन सरोहा, रोहन चौधरी, नरेश कुमार, सचिन कुमार मलिक, सोहनवीर सिंह, सौरभ त्यागी, सपन दास, और आशीष कुमार कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर उचित निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.