महराजगंज: रील के चक्कर में नियमों की उड़ाई धज्जियां, बीच सड़क पर बुजुर्ग मौलाना का स्टंट वीडियो वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोशल मीडिया पर रातों-रात ‘फेमस’ होने का जुनून अब जानलेवा साबित हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोशल मीडिया पर रातों-रात ‘फेमस’ होने का जुनून अब जानलेवा साबित हो रहा है। महराजगंज में रील बनाने का खुमार अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बुजुर्ग भी इस खतरनाक दौड़ में शामिल होकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक बुजुर्ग मौलाना का व्यस्त सड़क पर स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर रील बनाई जा रही है। व्यस्त सड़क पर किए जा रहे इस तरह के करतब न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, बल्कि किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहे हैं।

यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सड़कों पर स्टंट न करें, क्योंकि एक छोटी सी चूक जीवन भर का पछतावा बन सकती है। यह वायरल वीडियो डिजिटल दौर की उस कड़वी सच्चाई को दर्शाता है जहाँ ‘लाइक’ और ‘व्यूज’ के लिए लोग अपनी सुरक्षा को भी भूल चुके हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.