महराजगंज: अनियंत्रित स्कोर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण चालक को अचानक झपकी आना बताया जा रहा है, जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कोर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24