घोड़े पर सवार बने ‘झांसी की रानी’ और ‘प्रताप’: घघसरा में स्कूल चलो अभियान का अनूठा आगाज़

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के बच्चों में शिक्षा के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर, धीरेंद्र त्रिपाठी एवं खंड शिक्षा अधिकारी पाली,  पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के बच्चों में शिक्षा के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर, धीरेंद्र त्रिपाठी एवं खंड शिक्षा अधिकारी पाली, कुंवर विक्रम पांडेय के कुशल निर्देशन में मंगलवार को घघसरा बाजार में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य रैली निकाली गई। नगर पंचायत घघसरा बाजार के वार्ड नंबर 14, हनुमंत नगर स्थित कम्पोजिट विद्यालय द्वारा आयोजित इस रैली में गजब का उत्साह देखने को मिला।

रैली का मुख्य आकर्षण

इस अभियान का सबसे प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला जब विद्यालय के छात्र झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप की वेशभूषा में सजे-धजे घोड़ों पर सवार होकर रैली में निकले। ऐतिहासिक वीरों के इस रूप को देखकर स्थानीय लोग कौतूहल से भर गए और तालियों के साथ बच्चों का स्वागत किया।

जन-जागरूकता और सुरक्षा

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर घघसरा बाजार और ठर्रापार हॉस्पिटल होते हुए पुनः विद्यालय लौटी। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी दफ्तियां लेकर शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया:

“सब पढ़ें, सब बढ़ें”

“एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा

बच्चों की सुरक्षा को लेकर घघसरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रैली के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा बनाए रहे ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और बच्चे सुरक्षित संदेश प्रसारित कर सकें।

अभिभावकों से अपील

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर उन्हें अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस अनूठी पहल ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल पैदा किया है।

 

Voice Of News 24