आम आदमी पार्टी ने गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को खोलने के लिए निचलौल तहसील पर किया प्रदर्शन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर जिले में बंद पड़े गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को तत्काल खोलने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने हाईकोर्ट लखनऊ बेंच द्वारा रिट संख्या 307/2026 (मदरसा अहले सुन्नत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) में 16 जनवरी 2026 को दिए गए आदेश का हवाला दिया। जाहिद अली ने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि संविधान के अनुच्छेद 30(1) के तहत अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद के शिक्षण संस्थान चलाने का अधिकार प्राप्त है। जब ये मदरसे सरकार से कोई वित्तीय लाभ नहीं ले रहे हैं, तो इन्हें बंद करना अनुचित है।

“मदरसे बंद होने से गरीब और असहाय अल्पसंख्यक बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, जिससे बाल मजदूरी का खतरा बढ़ गया है।” – जाहिद अली

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में महराजगंज के सभी बंद मदरसे 24 घंटे के भीतर खोले जाएं। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, ईश्वर चंद पटेल, अम्बिका यादव, घनश्याम, विशाल भारती, शाह फैसल और समसुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.