बलिया: नीति आयोग की नोडल अधिकारी डॉ. काजल ने चिल्कहर ब्लॉक का किया सघन निरीक्षण; डिजिटल लाइब्रेरी और ‘मिशन शक्ति’ अभियान को सराहा

चिल्कहर/बलिया

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की निदेशक व नीति आयोग की नोडल अधिकारी डॉ. काजल ने आज मंगलवार को चिल्कहर विकास खंड का विस्तृत भ्रमण कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की निदेशक व नीति आयोग की नोडल अधिकारी डॉ. काजल ने आज मंगलवार को चिल्कहर विकास खंड का विस्तृत भ्रमण कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। पूरे निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रमुख रूप से साथ रहे।

डॉ. काजल ने चिल्कहर ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ब्लॉक के विभिन्न विकास संकेतकों पर चर्चा की गई। नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों में तेजी लाने और पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के कड़े निर्देश दिए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डॉ. काजल ने मिशन शक्ति और पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति प्रोत्साहित किया।

ग्राम पंचायत हजौली के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारी को सचिवालय में उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी। डॉ. काजल ने यहाँ नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का बारीकी से अवलोकन किया और इसे ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से शिक्षा को सुलभ बनाना सराहनीय पहल है।

नोडल अधिकारी और CDO ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधा बात किया। डॉ. काजल ने समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया और उनकी समस्याओं को सुना।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा केंद्रों का जायजा

टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जाँची। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्राओं को मिल रही आवासीय सुविधाओं और पठन-पाठन के स्तर पर संतोष व्यक्त किया गया।

CDO की सक्रिय भूमिका और आश्वासन

पूरे निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि नीति आयोग के मानकों के अनुरूप जनपद में विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान मिले सुझावों को तत्काल धरातल पर उतारा जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी और सुदृढ़ स्वास्थ्य केंद्र जमीनी बदलाव के प्रतीक हैं। प्रशासन का लक्ष्य इन सुविधाओं को हर नागरिक के लिए सुलभ बनाना है। डॉ. काजल, नोडल अधिकारी, नीति आयोग।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.