सिलेंडर की संकट के बीच सिस्टम की उम्मीद छोड़ गोबर गैस से जल रहें चूल्हे, यहां 3 किमी. तक फैला सप्लाई नेटवर्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में LPG संकट के बीच गोबर गैस से चल रही रसोई, 3 किलोमीटर में फैला सप्लाई नेटवर्क। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में सिलेंडर के लिए परेशानियों से जूझते युवा उद्यमी के इस गोबर गैस तकनीक ने केवल उम्मीद ही नहीं, बल्कि कई घरों की चूल्हों को जलाकर संकटमोचन का काम कर दिया है। LPG संकट के बीच युवा द्वारा तैयार किये गए गोबर गैस तकनीक से रसोई चल रही हैं, जिसमें 125 घरों तक पाइपलाइन से बायोगैस पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि 5 साल से सफलतापूर्वक ये व्यवस्था चल रही है।

उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में इस वक्त LPG गैस का संकट चल रहा है। ऐसे में यूपी के चंदौली जिले में लोगों की मेहनत रंग लाई है और सिस्टम का भरोसा छोड़ लोग गोबर गैस के जरिए खाना पका रहें हैं।

चंदौली में LPG संकट के बीच गोबर गैस से रसोई चल रही है। 125 घरों तक पाइपलाइन से बायोगैस पहुंच रही है। 5 वर्षों से ये लगातार ये व्यवस्था सफलतापूर्वक चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में 3 किलोमीटर में गैस सप्लाई नेटवर्क फैला है और तो और एक दिन में दो बार, 3-3 घंटे गैस मिल रही है। युवा उद्यमी चंद्रप्रकाश सिंह की यह पहल लोगों के काम आ रही है। 150-200 गायों से बायोगैस तैयार हो रही है और महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.