महराजगंज तराई
बलरामपुर जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना महराजगंज तराई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना महराजगंज तराई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस औचक निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप मचा रहा।
एएसपी विशाल पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, CCTNS कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात और शस्त्रागार का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति देखी और पाया कि कुछ स्थानों पर सुधार की आवश्यकता है, जिसके लिए उन्होंने संबंधित लिपिकों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने स्पष्ट किया कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि:
लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों पर तत्काल संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई हो।
थाना परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारीगणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति विनम्र और संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने, समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
थाना परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने और शस्त्रागार की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो और अपराधियों में भय बना रहे।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























