शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह सदैव राष्ट्र निर्माता रहता है: BSA शैलेश कुमार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ब्लॉक संसाधन केंद्र BRC बर्डपुर के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA शैलेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति मात्र विभागीय नियमों के बंधनों से मुक्ति का नाम है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर ब्लॉक संसाधन केंद्र BRC बर्डपुर के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA शैलेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति मात्र विभागीय नियमों के बंधनों से मुक्ति का नाम है। वास्तव में, एक शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कारों और अनुभवों के माध्यम से जीवनपर्यंत समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहता है।

वित्तीय समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त एवं लेखाधिकारी अभिनय कुमार सिंह ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वेतन बकाया और अन्य वित्तीय चिंताओं से मुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। GPF लेजर और पासबुक की समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा।

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को फूल-माला, शॉल, धार्मिक ग्रंथ, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

शमशुलहक प्रधानाध्यापक, प्रा.वि. पिपरी

जग्गल प्रसाद (प्रा.वि. पिछौरा)

कृष्णानंद प्रधानाध्यापक, कंपोजिट विद्यालय झंगटी

भारत प्रसाद प्रा.वि. अहिरौली

सांस्कृतिक प्रस्तुति और भव्य स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसकी उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि BSA शैलेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद को बुद्ध की प्रतिमा व पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया।

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा शुमाली के प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक अमित कुमार शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र सहित भारी संख्या में शिक्षक और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.