बलरामपुर: कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

यह मामला बीती 30 मार्च 2026 को सामने आया था, जब गोविन्दबाग क्षेत्र की निवासी श्रीमती रामावती ने घर में चोरी की तहरीर दी थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 अप्रैल को दो युवकों को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद शफीक उर्फ मोहम्मद हुसैन और हर्षित के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से आभूषण बरामद किए हैं।

तीन चांदी की पायल और एक सोने की चेन,दो सोने के झुमके और एक सोने की अंगूठी,दो पीली धातु की कीलें।

इस सफल अनावरण में उपनिरीक्षक नौशाद खां, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कांस्टेबल बृजेश जायसवाल और महिला आरक्षी लक्ष्मी गुप्ता की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.