लखीमपुर खीरी: तिकुनिया में खाकी के पहरे के बीच खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े हो रहा अवैध खनन

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के सूबे की योगी सरकार जहां एक ओर अवैध खनन और भू-माफियाओं पर नकेल कसने का दावा कर रही है, वहीं जनपद लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में इसके उलट तस्वीर साफ देखी जा सकती है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

लखीमपुर खीरी जनपद के सूबे की योगी सरकार जहां एक ओर अवैध खनन और भू-माफियाओं पर नकेल कसने का दावा कर रही है, वहीं जनपद लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में इसके उलट तस्वीर साफ देखी जा सकती है। यहाँ पुलिस की कथित सख्ती और हर चौराहे पर मौजूदगी के दावों के बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर दिन के उजाले में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं।

इन गांवों में बेखौफ चल रहा अवैध कारोबार

तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के रायपुर, कुल्हौरी, बनवीरपुर, रननगर, खैरटिया और जसनगर सहित दर्जनों गांवों में मिट्टी के अवैध खनन का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रेला दिन भर सड़कों पर दौड़ता है, लेकिन प्रशासन के आला अधिकारी इस ओर से पूरी तरह आँखें मूंदे बैठे हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

क्षेत्र के हर प्रमुख चौराहे पर पुलिस का कड़ा पहरा होने के बावजूद अवैध खनन का जारी रहना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। दिनदहाड़े हो रहे इस अवैध कारोबार से न केवल सरकारी राजस्व को चपत लग रही है, बल्कि तिकुनिया पुलिस की भी लगातार किरकिरी हो रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि बिना ‘ऊपर की साठगांठ’ के इतना बड़ा खेल संभव नहीं है।

ट्विटर और समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी सूचना

क्षेत्र में बढ़ रहे इस अवैध धंधे को लेकर पत्रकारों और स्थानीय जागरूक नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित की जाएगी। साथ ही, ट्विटर X के माध्यम से शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को साक्ष्यों सहित सूचित किया जाएगा ताकि इन सफेदपोश माफियाओं और उनके मददगारों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.