बुलंदशहर: सम्राट मिहिर भोज के नाम पर जातिगत राजनीति करने वालों को क्षत्रिय समाज सिखाएगा सबक

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) ने सम्राट मिहिर भोज की विरासत को जाति विशेष से जोड़ने पर कड़ा ऐतराज जताया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) ने सम्राट मिहिर भोज की विरासत को जाति विशेष से जोड़ने पर कड़ा ऐतराज जताया है। प्रीत विहार स्थित ठाकुर राकेश भाटी के आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान क्षत्रिय समाज के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वोटों की राजनीति के लिए किसी एक जाति विशेष तक सीमित किया गया, तो इसका खामियाजा राजनीतिक दलों को भुगतना होगा।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मेरठ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और करणी सेना के एडवोकेट बृजेश राणा ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार वंश के प्रतापी शासक थे। वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अनुज लक्ष्मण के पुत्र अंगद के वंशज हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ राजनीतिक दल केवल वोटों के लालच में जातियों के बीच द्वेष पैदा कर रहे हैं, जो क्षत्रिय समाज और सम्राट मिहिर भोज का अपमान है।

क्षत्रिय नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रवक्ता राजकुमार भाटी के हालिया बयानों पर हमला बोलते हुए कहा कि दादरी रैली के दौरान सम्राट मिहिर भोज को एक जाति विशेष से जोड़कर संबोधित करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने याद दिलाया कि:

पूर्व में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कुछ लोगों ने प्रतिमा के अनावरण के समय ‘गुर्जर’ शब्द जोड़ने का प्रयास किया था।

भारी विरोध के बाद सरकार ने इतिहास की वास्तविकता को स्वीकार करते हुए उस शब्द को हटाकर मूर्ति का अनावरण किया था।

सम्राट मिहिर भोज ने ‘गुजरात्रा’ प्रदेश (प्राचीन क्षेत्र) पर शासन किया था और देश की संस्कृति व धरोहर की रक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी।

प्रेस वार्ता के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने दो टूक शब्दों में कहा, अगर सम्राट मिहिर भोज के नाम को किसी जाति विशेष से जोड़ा गया, तो ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश की राजनीति से खत्म कर दिया जाएगा। क्षत्रिय महासभा युवा ने घोषणा की है कि वे चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे और संबंधित राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर बृजेश सिंह राघव और अधिवक्ता अभिषेक प्रताप सिंह सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.