निघासन का लाल मुंबई में हादसे का शिकार: निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी  

लखीमपुर खीरी जनपद के रोज़गार की तलाश में सपनों के शहर मुंबई गए जनपद के निघासन तहसील अंतर्गत एक युवक की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर करुण मृत्यु हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के रोज़गार की तलाश में सपनों के शहर मुंबई गए जनपद के निघासन तहसील अंतर्गत एक युवक की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर करुण मृत्यु हो गई। घटना की सूचना जैसे ही पैतृक गांव पहुँची, पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों के चीख-पुकार से आसमान दहल उठा।

रोजी-रोटी की तलाश में गया था परदेस

जानकारी के अनुसार, निघासन के छेदुई पतिया ग्राम पंचायत के मजरा मुन्नापुरवा निवासी 25 वर्षीय दिलीप कुमार बीते 3 मार्च को गांव के ही अपने साथियों के साथ मजदूरी कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने मुंबई गया था। वहां वह एक निर्माणाधीन इमारत में स्टील स्ट्रक्चर और सीट लाइन से जुड़े कार्यों में लगा हुआ था।

संतुलन बिगड़ने से हुआ भीषण हादसा

बताया जा रहा है कि बीती 27 मार्च को कार्य के दौरान अचानक दिलीप का संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि युवक की रीढ़ की हड्डी, गर्दन और पसलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आनन-फानन में साथी उसे अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव पहुँचते ही गांव में मचा कोहराम

मुंबई में मौजूद गांव के साथियों ने ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और एम्बुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर को गांव लेकर पहुँचे। जैसे ही दिलीप का शव घर के आंगन में उतरा, मां, तीन भाइयों और बहन के विलाप ने हर किसी की रूह कंपा दी। ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप बेहद मेहनती और मिलनसार युवक था, जो अपने परिवार का मुख्य सहारा था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिलीप की असमय मौत से परिवार की उम्मीदें पूरी तरह टूट गई हैं। गांव के संभ्रांत नागरिक और ग्रामीण लगातार शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुँच रहे हैं। एक होनहार युवक की इस तरह आकस्मिक मृत्यु से पूरे निघासन क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.