शिकारपुर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल ब्राह्मण सम्मेलन, मंत्री अनिल शर्मा ने किया शुभारंभ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भगवान परशुराम जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर आज शिकारपुर क्षेत्र के रानऊ स्थित फार्म हाउस पर एक भव्य ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भगवान परशुराम जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर आज शिकारपुर क्षेत्र के रानऊ स्थित फार्म हाउस पर एक भव्य ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि सर्वसमाज की भारी सहभागिता ने सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की।

हवन-पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ आगाज

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री व विधायक अनिल शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। विद्वान पंडितों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें विश्व कल्याण और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

न्याय और शक्ति के प्रतीक हैं भगवान परशुराम: अनिल शर्मा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी केवल एक समाज के नहीं, बल्कि न्याय और शक्ति के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त और सभ्य समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति और क्षेत्र की जनता की सराहना करते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया।

भारी संख्या में उमड़ा जनसैलाब

रानऊ स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित इस सम्मेलन में शिकारपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुँचे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भगवान परशुराम के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.