बलिया: पूर्वांचल हॉस्पिटल कांड में बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन के दौरान हुई मौतों पर डॉ. आदित्य सिंह गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद के पूर्वांचल हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता और उसकी जुड़वा पुत्रियों की मौत के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के पूर्वांचल हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता और उसकी जुड़वा पुत्रियों की मौत के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉ. आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 13 जनवरी 2026 की है, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पूर्वांचल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान जुड़वा पुत्रियों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले सब ठीक होने का दिलासा दिया, लेकिन बाद में हार्ट अटैक की बात कहकर प्रसूता को मऊ रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में रखे जाने तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। पीड़ित परिवार ने डॉक्टर पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी। रविवार, 29 मार्च 2026 की शाम करीब 7:15 बजे, उप-निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: डॉ. आदित्य सिंह (उम्र 32 वर्ष)

निवासी: मूल पता धरमपुरा (छपरा, बिहार), वर्तमान पता पूर्वांचल हॉस्पिटल रोड, बलिया।

न्यायालय भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत दर्ज मुकदमे में विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों में लापरवाही बरतने वाले संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.