डिबाई: नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को दी खुली चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत डिबाई कोतवाली को नया नेतृत्व मिला है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत डिबाई कोतवाली को नया नेतृत्व मिला है। तेजतर्रार छवि के अधिकारी विशाल प्रताप सिंह चौहान ने विधिवत रूप से प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने अपनी सख्त कार्यशैली और अनुशासन के संकेत दे दिए हैं।

अपराधियों को अल्टीमेटम: “अवैध धंधे छोड़ें या क्षेत्र छोड़ दें”

कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी निरीक्षक चौहान ने क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को कड़े लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अवैध धंधों में लिप्त लोग या तो अपना रास्ता सुधार लें, या फिर डिबाई क्षेत्र छोड़कर चले जाएं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।

पुलिस स्टाफ को निर्देश: पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही प्राथमिकता

प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली स्टाफ के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने को कहा, ताकि जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो सके।

दलालों और आपराधिक प्रवृत्तियों से सावधान रहने की अपील

विशाल प्रताप सिंह चौहान अपनी कुशल कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भी अपील की है कि वे अपराध, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों और बिचौलियों (दलालों) से सावधान रहें। सरकार की मंशा के अनुरूप अब डिबाई पुलिस अधिक सक्रिय, सतर्क और जवाबदेह नजर आएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.