प्रतिभा की कमी नहीं, बस तराशने की जरूरत: ब्लॉक प्रमुख अतुल सिंह व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राघव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय मलकपुर में सोमवार को परीक्षा फल वितरण एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय मलकपुर में सोमवार को परीक्षा फल वितरण एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष व जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह राघव और अतुल कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “यदि मलकपुर विद्यालय की तरह सभी शिक्षक और अभिभावक मिलकर मेहनत करें, तो बेसिक शिक्षा से निकले बच्चे निश्चित रूप से राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।” वक्ताओं ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि वे स्वयं भी बेसिक शिक्षा से पढ़कर आज समाजसेवी और जनप्रतिनिधि के रूप में देश सेवा कर रहे हैं।

छात्रों से राष्ट्र सेवा का आह्वान

अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करने और खेल, नैतिक शिक्षा व अपनी संस्कृति के अनुरूप आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को माता-पिता और जनपद का मान बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्र सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

कार्यक्रम के दौरान कक्षा एक से आठ तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बानो बेगम ने की, जबकि सफल संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक भीष्म सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में बंटी लोधी, डॉ. श्यामवीर सिंह, सहायक अध्यापक श्रीनिवास, रोशन लाल, राजेश कुमार, रेखा रानी, श्वेता, शारदा लोधी, अनुदेशक श्रीनिवास, अंजू भाटी, अनिता देवी और कमलेश सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.