सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, 141 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के लोक भवन में आयोजित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज जनपद के अम्बेडकर सभागार में देखा गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के लोक भवन में आयोजित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज जनपद के अम्बेडकर सभागार में देखा गया। इस अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व इटवा के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा रही है, ताकि ‘कुपोषण मुक्त प्रदेश’ के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सके।

जनपद को मिली बड़ी सौगात
जनपद स्तर पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में कुल 141 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही:

45 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण किया गया।

03 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास हुआ।

05 बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम के निर्माण हेतु आधारशिला रखी गई।

इस दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, पी.डी. नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव सहित समस्त सीडीपीओ उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24