किसान की बेटी रीता यादव बनीं PCS अधिकारी, बिजनौर का नाम किया रोशन

बिजनौर

बिजनौर जनपद के प्रतिभा किसी परिचय और संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे साबित कर दिखाया है पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के प्रतिभा किसी परिचय और संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे साबित कर दिखाया है नूरपुर क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा की रीता यादव ने। एक साधारण किसान परिवार में जन्मी रीता ने पीसीएस PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

रीता के पिता तुकमान सिंह यादव पेशे से किसान हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। रीता की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही गांव में पहुँची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का कहना है कि रीता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता जनपद की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। रीता ने सिद्ध कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो ग्रामीण परिवेश की कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.