अकराबाद
अकराबाद जनपद अलीगढ़ के कस्बा विजयगढ़ में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को स्वच्छता अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अकराबाद जनपद अलीगढ़ के कस्बा विजयगढ़ में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को स्वच्छता अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमान अनिल तिवारी एवं स्थानीय युवा समाजसेवियों के नेतृत्व में यह रैली कस्बे की हर गली और मोहल्ले से होकर गुजरी।
रैली का मुख्य उद्देश्य सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था। अध्यक्ष अनिल तिवारी ने अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर 3 वर्ष में सेप्टिक टैंक की सफाई अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने जोर दिया कि सफाई कार्य केवल नगर पंचायत में पंजीकृत सेप्टिक टैंक सफाई ऑपरेटरों से ही कराया जाए, ताकि मानक अनुसार निस्तारण हो सके।
समाजसेवियों ने ग्रामीणों से विजयगढ़ को प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सुंदर कस्बा बनाने में सहयोग मांगा। इस दौरान भारी संख्या में युवा और कर्मचारी मौजूद रहे।
वानखेड़े में रोहित-रिकल्टन का तूफान: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से रौंदाhttps://t.co/AmrMTvXp1l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 30, 2026























