पीपीएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल, डॉ. पवन मिश्रा और अनिल चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन मिश्रा और सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने जोर दिया कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों के भीतर छिपी असीम प्रतिभा को निखारकर उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने की है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया:

नृत्य: नन्दनी, स्वरा, साक्षी और उनकी टीम के डांस ने खूब वाहवाही बटोरी। ‘राधे नाचेगी’ गीत पर चांदनी और नन्दनी की प्रस्तुति को विशेष रूप से सराहा गया।

नाटक: ईशाली और रौनक की टीम द्वारा प्रस्तुत ‘भस्मासुर’ नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रुप डांस: भास्कर और अमन की टीम के ‘अवारा मिक्स सांग’ पर दर्शक झूम उठे।

कार्यक्रम का संचालन इमरान खान ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सूर्यकान्त उपाध्याय सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24