लखीमपुर खीरी: मजदूर की मौत पर हंगामा, 2.5 लाख के मुआवजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के मुन्नापुरवा गाँव में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के मुन्नापुरवा गाँव में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप और ठेकेदार द्वारा मुआवजे की राशि दिए जाने के बाद ही मामला शांत हो सका।

हादसे के बाद गहराया विवाद

ग्राम मुन्नापुरवा निवासी दिलीप कुमार 25 वर्ष की बीती 28 मार्च को एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई थी। रविवार रात करीब 10 बजे जब दिलीप का शव गाँव पहुँचा, तो कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप था कि ठेकेदार ने मौत की सही जानकारी छिपाई और समय पर सूचना नहीं दी। इसी बात से आक्रोशित होकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस की मध्यस्थता और समझौता

गाँव में तनाव और भारी भीड़ जमा होने की सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने परिजनों की मांगों को सुना और संबंधित ठेकेदार से संपर्क साधा। लंबी बातचीत के बाद ठेकेदार ने अपनी गलती स्वीकारते हुए मुआवजे के तौर पर ढाई लाख रुपये देने की बात मानी।

बैंक खाते में भेजी गई राशि

पुलिस की मौजूदगी में ठेकेदार ने मृतक के भाइयों, बबलू और नरेंद्र के बैंक खातों में मुआवजे की राशि ट्रांसफर कर दी। आर्थिक सहायता और पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

गाँव में पसरा मातम

25 वर्षीय युवक की इस तरह अचानक मौत से पूरे मुन्नापुरवा गाँव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि मामले में शांति व्यवस्था बनी हुई है और विधिक प्रक्रियाओं को ध्यान में रखकर समझौता कराया गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.