निघासन हाईवे पर पुलिस का चला डंडा: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन से मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर सख्त तेवर दिखाए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर सख्त तेवर दिखाए। वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 के संवाददाता विजय कुमार जयसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे और मुख्य सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों पर प्रशासन का चाबुक चला है।

मौके से हटवाए गए अवैध ठेले और खोखे

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से निघासन पुलिस की टीम ने हाईवे पर उतरकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेलों, अस्थाई खोखों और अन्य निर्माणों को तत्काल प्रभाव से हटवाया। इस कार्रवाई के दौरान उन दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी दी गई जो अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर आवागमन बाधित कर रहे थे।

भविष्य के लिए सख्त हिदायत

अभियान के दौरान पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को दो टूक शब्दों में हिदायत दी कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क पर कब्जा पाया गया, तो भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस अचानक एक्शन से अतिक्रमणकारियों में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही।

जनता को जाम से मिलेगी राहत

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आम जनता की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है। सड़क पर अवैध कब्जों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का भय रहता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर कब्जा कर जनता की राह रोकने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.