सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ के दो लाल बने UPPCS अधिकारी: सुधीर मिश्रा और शिवम ओझा की सफलता से जनपद में हर्ष की लहर

शोहरतगढ़

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS 2024) के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS 2024) के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। क्षेत्र के दो होनहार युवाओं, सुधीर मिश्रा और शिवम ओझा ने अपनी मेहनत और लगन से पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

ग्राम सभा पलिया निवासी सुधीर मिश्रा का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। सुधीर की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता घनश्याम मिश्रा जो दिल्ली में कार्यरत हैं बेटे की इस उपलब्धि पर गदगद हैं। सुधीर की इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा में की गई मेहनत रंग जरूर लाती है।

शिवम ओझा का असिस्टेंट कमिश्नर (GST) के पद पर चयन

वहीं ग्राम साहा निवासी शिवम ओझा ने अपने दूसरे प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (GST) जैसे महत्वपूर्ण पद पर कब्जा जमाया है। शिवम के पिता ब्रह्मदेव ओझा, जो बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करते हैं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। शिवम की इस उपलब्धि को उनकी निरंतरता और कड़े संघर्ष का प्रतिफल माना जा रहा है।

दोनों युवाओं की सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांवों में बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और परिजनों ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों ने दोनों चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शोहरतगढ़ के अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.