सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत आज पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की अलख जगाई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत आज पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की अलख जगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में उसका बाजार पुलिस टीम ने ग्राम तेतरी बुजुर्ग में विशेष शिविर का आयोजन किया।
सुरक्षा और कानून की दी गई जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान व प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया गया:
महिला सशक्तिकरण: समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता।
एंटी रोमियो अभियान: सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय।
साइबर अपराध सुरक्षा: डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी।
नए कानून: देश में लागू हुए नवीन कानूनों और उनकी महत्वपूर्ण धाराओं के बारे में विस्तार से चर्चा।
हेल्पलाइन नंबरों का कवच
पुलिस टीम ने उपस्थित बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना डरे इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं:
1090: वुमेन पावर लाइन | 112: पुलिस सेवा
1930: साइबर हेल्पलाइन | 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड लाइन | 181: महिला हेल्पलाइन
मिशन शक्ति केंद्रों का प्रचार
मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए गाँव में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के स्टीकर भी चस्पा किए गए। अभियान के दौरान उप-निरीक्षक जयप्रकाश पांडे, हेड कांस्टेबल अनिल चौहान और महिला कांस्टेबल कालिंदी यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वानखेड़े में रोहित-रिकल्टन का तूफान: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से रौंदाhttps://t.co/AmrMTvXp1l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 30, 2026























