बुलंदशहर: दानपुर के दौलतनगर में गंदगी का अंबार, ग्रामीणों ने जताई कड़ी नाराजगी

दानपुर, बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौलतनगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौलतनगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे गंदगी के ढेरों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नियमित सफाई न होने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। मौके पर मौजूद लखन सिंह, साहब सिंह, बिनानी सिंह, मोहित कुमार, राजपाल सिंह और डॉ. मुकेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने गंदगी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

बढ़ते विरोध को देखते हुए ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को शांत कराया। जब इस संबंध में सेक्रेटरी हरविंदर सिंह और ग्राम प्रधान से वार्ता की गई, तो उन्होंने जल्द ही गांव में व्यापक सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था को पटरी पर लाने का भरोसा दिलाया। प्रधान के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की उपस्थिति और नियमित कचरा निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को नारकीय जीवन जीने से राहत मिल सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.