महराजगंज : झोलाछाप डॉक्टर की इंजेक्शन से युवती की मौत का आरोप, इंसाफ के लिए एक बार फिर सड़क पर उतरें परिजन 

महराजगंज

महराजगंज में झोलाछाप डॉक्टर की सुई से युवती की मौत हो गई, जिससे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने युवती के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमरूतिया स्थित पासी टोला में बीते रविवार को परिजनों ने आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान मोनिका नामक 18 वर्षीय युवती की मौत हुई है। मोनिका को पिछले दो दिनों से बुखार था। रविवार शाम हल्का बुखार आने पर उसे बैकुंठपुर चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया।

परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने उनके मना करने के बावजूद युवती को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही मोनिका की हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनिका अपने परिवार में तीन बहनों और एक भाई में बीच की संतान थी। उसके पिता रामसवारे वाहन चालक हैं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मर्चरी हाउस पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजन शव को लेकर पैदल ही मर्चरी हाउस से निकले और ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए नगर तिराहे तक पहुंचे। वहां उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलने पर सदर कोतवाल निर्भय सिंह, सदर सीओ और महिला थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

इस संबंध में सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल बेटी की मौत से घर में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.