लखीमपुर खीरी: राजश्री गुटखा की कालाबाजारी का बड़ा खेल, प्रशासन मौन

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में राजश्री गुटखा और अन्य खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

लखीमपुर खीरी जनपद में राजश्री गुटखा और अन्य खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर है। संवाददाता लोकेंद्र कुमार मौर्य की रिपोर्ट के अनुसार, तहसील निघासन सहित जिले भर के कई बड़े व्यापारी पुराने स्टॉक को मनमाने ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।

सरकार को राजस्व का चूना

मुनाफाखोर दुकानदार शासन-प्रशासन की नाक के नीचे करोड़ों का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इस कालाबाजारी से न केवल आम जनता की जेब काटी जा रही है, बल्कि सरकार को भी लाखों रुपये के टैक्स का चूना लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।

कार्यवाही की मांग

क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर प्रशासन इन “लुटेरों” पर नकेल कब कसेगा? जिला प्रशासन को इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर सख्त छापेमारी करनी चाहिए। यदि समय रहते इन बिचौलियों और व्यापारियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई, तो जनता का सिस्टम से भरोसा उठ जाएगा। अब देखना यह है कि लखीमपुर प्रशासन अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है या कालाबाजारी का यह खेल ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.