सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, औचक निरीक्षण में भड़के डीएम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का अंबार मिला, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया है।

पुरानी नौगढ़ और कंदवा बाजार में मिलीं खामियां

जिलाधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरानी नौगढ़ और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा बाजार धुसरी का औचक जायजा लिया। पुरानी नौगढ़ में ओपीडी में मरीजों की बेहद कम संख्या देख डीएम बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा है, जो शासन की मंशा के विपरीत है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर तक जानकारी पहुँचाई जाए।

योजनाओं के स्टॉल नदारद, स्वच्छता भगवान भरोसे

कंदवा बाजार धुसरी केंद्र पर स्थिति और भी खराब मिली। यहाँ न तो सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री थी और न ही लाभार्थियों के लिए जरूरी स्टॉल लगाए गए थे। डीएम ने कचरा निस्तारण, पेयजल और मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने पर भी सख्त नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी आरोग्य मेले के संचालन में पूरी तरह उदासीनता बरत रहे हैं।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. ने दोटूक कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला गरीबों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा देने की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी अव्यवस्था मिली, तो सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. अनूप जायसवाल, डॉ. विजय कुमार, अनन्त प्रकाश और रवि प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.