अहमदगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित महिला की मौत, अलीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृह क्लेश के चलते महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात कही जा रही है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

उपचार के दौरान हुई मौत

मृतका की पहचान पूजा 24 वर्ष)पत्नी ऋषिपाल सिंह के रूप में हुई है। जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद पूजा की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे डिबाई दोराहे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी

पूजा की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम अकरवास से हजरतपुर निवासी ऋषिपाल के साथ हुई थी। मृतका का एक 4 माह का मासूम बच्चा भी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे मायके पक्ष के लोगों ने अलीगढ़ पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज सतीश कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है; तहरीर मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.